The Thought Which Scares Me Most...



"खुद से कभी ये ना कहना पड़े की कोशिश नहीं की वरना .. ..."

कोशिश ना करने का मलाल  ना  हो
आज क्यों किया नहीं
कल इस बात का ख्याल ना  हो
जीवन की कठिन राहो पर चलना तो मुश्किल लगता है
अप्रचलित जबाब भी समस्या का हल हो सकता है
ढूंढने तो खुद पड़ेंगे अपने जीने के तरीके
क्यों कोसना औरो को, क्यों हो ज़माने के भरोसे
जब आगे बढ़कर स्वयं हम नया द्वार खोल सकते हैं
जो कर सकते हैं, ना करने का सवाल  ना  हो

जो स्वीकार करे आत्मा
वो संकेत परमात्मा का है
संघर्ष से प्राप्त उद्देश्य ही
सन्तुष्टि का रास्ता है
मुझे खेद हो ना खिन्नता
उदासी का भंवरजाल न हो
कोशिश ना करने का मलाल  ना  हो
आज क्यों किया नहीं इस बात का ख्याल ना हो

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Obsolete version