Posts

Showing posts from June, 2019

On the B'day of my daughter cuty

Image
मेरे दिल का हिस्सा तुम बचपन का अनकहा किस्सा तुम मैं गा सकू जो  हँसकर उस गीत का मुखडा  तुम मेरे आसमाँ का टुकड़ा तुम कांटा  गर कभी चुभा हो मेरे पाँव उस राह को तुम कभी  देखो ना मुरझाने वाली ऋतू कौन सी ऐसा कभी कुछ जानो ना जीवन की जो भी राह चलो तुम फूलो से वो संवर जाये गलती से भी कांटा चुनो तो कोमलता में बदल जाये मौजें सदाबहार रहे प्यार बेशुमार रहे माँ की दुआओं से हसता तेरा संसार रहे मै जो दुआ मांगती हु ये मेरे लिए ही तो हैं