On the B'day of my daughter cuty

मेरे दिल का हिस्सा तुम
बचपन का अनकहा किस्सा तुम
मैं गा सकू जो  हँसकर
उस गीत का मुखडा  तुम
मेरे आसमाँ का टुकड़ा तुम

कांटा  गर कभी चुभा हो मेरे पाँव
उस राह को तुम कभी  देखो ना
मुरझाने वाली ऋतू कौन सी
ऐसा कभी कुछ जानो ना

जीवन की जो भी राह चलो तुम
फूलो से वो संवर जाये
गलती से भी कांटा चुनो तो
कोमलता में बदल जाये

मौजें सदाबहार रहे
प्यार बेशुमार रहे
माँ की दुआओं से हसता तेरा
संसार रहे
मै जो दुआ मांगती हु
ये मेरे लिए ही तो हैं






Comments

Popular posts from this blog

Obsolete version